Thursday , September 19 2024

कर्पूरी ठाकुर को मोदी सरकार में मिला भारत रत्न : डा. नीरज बोरा

▪️सविता, सेन और नन्दवंशी समाज की बैठक में बोले विधायक

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)।सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत शनिवार को पुरनिया स्थित भाजपा लखनऊ उत्तर क्षेत्र कार्यालय में सविता, सेन और नन्दवंशी समाज की बैठक में लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को पांच लाख से अधिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजा महापद्मनन्द एवं लोकनायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ हुआ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने कहाकि मोदी की गारण्टी ही असली और सच्ची वाली गारण्टी है। महापद्मनन्द के वंशजों को सम्मान देने के साथ साथ सदियों से दबे कुचले वर्ग को सहारा देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में ही सम्भव हुआ है। लोकनायक कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देकर मोदी सरकार ने उनकी महनीय सेवाओं को समुचित सम्मान दिया है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत नाई ट्रेड में प्रशिक्षण और प्रशिक्षित जनों को टूल किट देने का निर्णय मोदी जी की सर्वसमावेशी सोच को दर्शाता है। 

डा. नीरज बोरा ने कहा कि नन्दवंशी बन्धुओं ने यदि तय कर लिया तो वो जैसा चाहेंगे, वैसा वातावरण का निर्माण करने में सक्षम हैं। इसलिए इस बार के चुनाव में राजनाथ सिंह को रिकार्ड मतों से जिताने में आप सबको महती भूमिका निभानी है। बैठक में सविता, सेन और नन्दवंशी समाज के प्रमुख जनों ने भी अपने विचार रखे। भिखारी ठाकुर के अवदान पर भी चर्चा हुई। संचालन सतीश शर्मा ने किया।

इस अवसर पर नन्द प्रेरणास्रोत संगठन के अध्यक्ष जगपाल नन्द, ओमप्रकाश नन्द, रामगोपाल नन्द, कर्पूरीवादी एकता संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, हरीशंकर नन्द, सियाराम शर्मा, सरोज शर्मा, संध्या शर्मा, उमाशंकर शर्मा, वीजेन्द्र शर्मा, चन्द्रशेखर आजाद, आत्माराम, मोनू शर्मा, प्रदीप नन्दवंशी, विनय शर्मा के साथ ही मनकामेश्वर वार्ड के पार्षद रंजीत सिंह, भाजपा महानगर महामंत्री रामऔतार कन्नौजिया, सामाजिक सम्पर्क प्रमुख अमित मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।