– विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेगा क्षेत्र : ओपी श्रीवास्तव
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊपूर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने चुनाव कार्यालय में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भगवान परशुराम की जयंती मनाई। सभी ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने सभी नागरिकों को जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, पूर्व पार्षद नरेंद्र देवड़ी, समाजसेवी शेखर श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री रीना चौरसिया, वशिष्ठ नारायण शुक्ला, पल्लव शर्मा, संदीप पाठक, आशुतोष तिवारी, अभिषेक गुप्ता, युवा मोर्चा के अध्ययन सिंह सैनी, कृष्णा पटेल, दक्ष जोशी, आशीष तिवारी, सौरभ वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकसित भारत की संकल्पना को करेंगे साकार
सुबह से लेकर शाम तक ओपी श्रीवास्तव पूर्व विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं और जनता की समस्याओं को भी सुन रहे हैं। एक नुक्कड़ सभा के दौरान उन्होंने कहाकि लखनऊ की पूर्वी विधानसभा सबसे विकसित विधानसभा होगी। मैं यहां के क्षेत्रवासियों के लिए हर समय तत्पर रहूंगा।
ये भी पढ़े : इस बार सरकार बनेगी तो POK भी आपका होगा : महापौर
जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार
ओपी श्रीवास्तव ने शुक्रवार सुबह कमला नेहरू नगर में क्षेत्रीय पार्षद उमेश सनवाल व कार्यकर्ताओं संग जनसम्पर्क किया। सेक्टर 8 विकास नगर में दो स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया। परशुराम जयन्ती कार्यक्रम में केशव बिहार कल्याणपुर में शामिल हुए। फिर गोमती नगर में एक नुक्कड़ सभा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जनता से अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने के लिए अपील भी की।

इस बनेगी सरकार तो POK आपका होगा : सुषमा खर्कवाल
वहीं लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अतरौली में भाजपा महिला मोर्चा नगर इकाई द्वारा आयोजित बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहाकि वर्ष 2019 में आपने भाजपा को भारी बहुमत से जिताकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया तो भव्य श्रीराम मंदिर बनने के साथ ही 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। इस बार फिर भाजपा के पक्ष में मतदान कर केंद्र में सरकार बनाइये तो शायद POK भी आपका होगा।

उन्होंने कहाकि लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में विकास की गंगा बहाई है। वहीं लखनऊ पूर्वी से भाजपा उम्मीदवार ओपी श्रीवास्तव भी क्षेत्र के दिवंगत विधायक आशुतोष टंडन के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए कृत संकल्प हैं। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने क्षेत्र की समस्याएं भी गिनाई व सड़कों को बनवाने की मांग की। जिसपर महापौर ने चुनाव के बाद समस्याओं को दूर करवाने व सड़कें बनवाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व पार्षद नरेंद्र सिंह देवड़ी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहाकि राजनाथ सिंह के प्रयासों से गोमतीनगर रेलवे का कायाकल्प हुआ है, आउटर रिंग रोड सहित कई फ्लाई ओवर की सौगात मिली है। उन्होंने राजनाथ सिंह व ओपी श्रीवास्तव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीता नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, कार्यक्रम की आयोजक व भाजपा महिला मोर्चा की वार्ड अध्यक्ष सोनिया भट्ट के अलावा शशि जोशी, जया शुक्ला सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएं व स्थानीय निवासी मौजूद थे।