इंडिया गठबंधन नंबर वन रहेगा : लोकदल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं यूपी प्रभारी जयराम पाण्डेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जनता का खूब समर्थन मिल रहा है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विजयी होंगे, क्योंकि मतदाताओं के गठबंधन के पक्ष में मतदान कर रहे है। हार के हतासे से भारतीय जनता पार्टी को जगह-जगह अखंड पाठ करने की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में यह साफ दिख रहा है कि बीजेपी इन तीनों चरणों में हार रही है।

श्री पाण्डेय ने कहाकि यह लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है, देश की जनता गठबंधन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जनता ने भाजपा को नकार दिया है। तीसरे चरण में भी गठबंधन मजबूत स्थिति में रहा है। आगे के जो चरण बाकी हैं उसमें भी इंडिया गठबंधन नंबर वन रहेगा। देश की जनता के साथ भाजपा ने बहुत बड़ा धोखा किया है। 10 वर्षों से भाजपा के नेता ने जनता को बेरोजगारी, किसानों की आय दुगनी, किसानों को एमएसपी पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया हैं, लेकिन अब इस तानेबाने को सब समझ चुके हैं। इसका जवाब जनता आगे के चरणों में वोट के चोट से देगी।