Saturday , July 27 2024

RR GROUP : क्रिकेट में आरआर गाँधी वारियर्स, बैडमिंटन में अंशिका व ग्रेसी अव्वल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बख्शी का तालाब स्थित आरआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के वार्षिकोत्सव प्रज्ञान-2024 के तीसरे दिन बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आरआर गाँधी वारियर्स ने आरआर थंडर स्ट्राइकर को 10 विकेट से पराजित कर जीत का परचम लहराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआर थंडर स्ट्राइकर ने निर्धारित 6 ओवर में 7 विकेट खोकर 68 रन बनाए। जवाब में उतरी आरआर गाँधी वारियर्स की टीम ने 5.3 ओवर में बिना विकेट खोये 69 रन बनाये। आरआर गाँधी वारियर्स की तरफ से प्रिंशू ने 28 रन बनाए व 4 विकेट लिए। प्रिंशू को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अनामिका सिंह (सीएसई द्वितीय वर्ष) और अभय मौर्या (सीएसडी प्रथम वर्ष) विजयी रहें। रिले रेस बॉयज प्रतियोगिता में रितेश कुमार, मोहित सैनी, आकाश और अभय पटेल विजयी रहे।

रिले रेस गर्ल्स प्रतियोगिता में अनामिका सिंह, अतुर्बा फातिमा, मुस्कान व संजना सिंह विजयी रही। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कृष्ण चौरसिया (सीएसई प्रथम वर्ष) विजयी रहे। लम्बी कूद प्रतियोगिता में रवि यादव (सिविल प्रथम वर्ष) व दिव्या गौतम (सीएसडी, प्रथम वर्ष) विजयी रही।

बैटमिंटन गर्ल्स प्रतियोगिता में अंशिका (सीएसई, प्रथम वर्ष) विजयी रही। बैटमिंटन गर्ल्स डबल प्रतियोगिता में ग्रेसी यादव व अतुर्बा फातिमा विजयी रही। रस्साकसी प्रतियोगिता में सेजल सोनी (सिविल, तृतीय वर्ष) विजयी रही। खो खो प्रतियोगिता में आनंद कुमार की टीम विजयी रही। वॉलीवॉल बॉयज प्रतियोगिता में कुमार सिद्धार्थ की टीम विजयी रही। वॉलीवॉल गर्ल्स प्रतियोगिता में दिव्या गौतम की टीम विजयी रही। क्रिकेट गर्ल्स प्रतियोगिता में बी.टेक प्रथम वर्ष की टीम विजयी रही।