छत्तीसगढ़ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के मालखरौदा में और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुंगेली जिला मुख्यालय में विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने इन आमसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले सालों में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया है।
श्री साय ने कहा कि पिछले दस सालों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों, आदिवासियों सहित सभी वर्गों के हितों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस आदिवासियो, गरीबों और मजदूरों को अपना वोट बैंक समझकर राज करती आई है। कांग्रेस ने हमेशा इन वर्गों को धोखा देने का काम किया है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। इस बीच, श्री साय की मुंगेली में आयोजित आमसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal