Tuesday , September 17 2024

डिप्टी सीएम की मौजूदगी में अमेठी के कई सपाई हुए भाजपाई

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें गौरीगंज ब्लॉक प्रमुख रूमा सिंह तथा उनके पति उमेश प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश प्रताप सिंह उर्फ सुरेन्द्र प्रताप सिंह, मुसाफिरखाना ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह (पप्पू), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकली, जिला पंचायत सदस्य धर्मेश, जिला पंचायत सदस्य राम सुफल, पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष राजपति देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वन्दना श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख रहमतूलनिशा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम किशोर (कल्लू), पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम तिलक पाल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहाकि भाजपा परिवार में प्रत्येक सदस्य को अपनी क्षमता व योग्यता के अनुरूप आगे बढ़ने का पूरा अवसर है। आप सभी के भाजपा से जुड़ने से भाजपा मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ देश का जनमानस जुड़ा है। देश व प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए स्मृति ईरानी को बडे़ मार्जन से जिताने के लिए काम करें। प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अबकी बार 400 पार का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए हम सब एक साथ जुटकर काम करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय राय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे तथा डा. अंकुश त्रिपाठी उपस्थित रहे।