लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रियदर्शनी कालोनी स्थित विधायक कार्यालय पर भाजपा लखनऊ उत्तर विधानसभा संचालन समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहाकि चुनाव में काम करने से अनुभव मिलता है और अनुभव से काम की क्षमता बढ़ती है। अनुभव का प्रयोग सकारात्मक रूप से किया जाए तो कोई भी कार्य आसानी से किया जा सकता है। लखनऊ का सौभाग्य है कि एक लंबे समय से वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिल रहा है।

उन्होंने कहाकि बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक जो हमारा संगठनात्मक ढांचा है हमे उस संगठनात्मक एवं नीतियों के आधार पर चुनाव लड़ना है। चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण है कि हमारी कमजोरी का पता होना, हमें कमजोरी को दूर करने पर रणनीति बनानी है।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहाकि लखनऊ लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन ही शेष बचे है चुनावी रंग अब हम सब लोगो के ऊपर चढ़ गया है। एक-एक कार्यकर्ता को लोक कल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचना है। बूथ समितियों एवम पन्ना प्रमुखों पर काम किया जाए। मतदान वाले दिन कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना है कि परिवार के समस्त जनों का वोट समय पर पड़े।

चुनाव संचालन समिति संयोजक मुकेश शर्मा ने कहा कि संगठन की व्यवस्था को बेहतर करके नीचे स्तर तक की इकाइयों को भी मजबूत करना है। बूथ समितियों का सत्यापन किया जा चुका है। बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख को सक्रिय करने की आवश्यकता है। जिससे घर-घर संपर्क अभियान में तेजी मिल सके। संगठन समितियों की नियमित बैठक की जाए।

उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहाकि एक एक कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख की भूमिका में कार्य करते हुए पन्ने के सभी वोटर से संपर्क करके कमल का बटन दबाकर भाजपा के पक्ष में वोट दिलाने का काम करेगा। सोशल मीडिया पर अपनी फोटो अवश्य शेयर करे।


बैठक में लखनऊ उत्तर चुनाव संयोजक शैलेंद्र अटल, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि, अनुराग साहू, पार्षदगण, मण्डल अध्यक्ष, चुनाव संयोजक, प्रभारी एवम पदाधिकारी उपस्थित रहे।