लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने शनिवार को संगठन के मार्गदर्शक व भाजपा नेता संजय जोशी का 62वां जन्मदिन पूरे देशभर में मनाया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने संजय जोशी के जन्मदिन के मनाने की शुरुआत जानकीपुरम स्थित श्री लक्ष्मण गौशाला में गौमाताओं को हरा चारा व गुड़ खिलाकर की।
इसके उपरांत अपराह्न तीन बजे उतरौला हाउस कैसरबाग स्थित केन्द्रीय कार्यालय में महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनिल शुक्ला सहित काफी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भाजपा नेता संजय जोशी का जन्मदिन मनाया और लोगों में मिष्ठान्न का वितरण किया गया। इस मौके पर सूर्य कुमार एडवोकेट, राजेश कुमार पांडे एडवोकेट, प्रमोद नारायण तिवारी, मोहम्मद जुनेद, शोएब हुजूर, अमित शर्मा, अनूप तिवारी, विवेक तिवारी, राहुल पांडे, अनिल पांडे, डॉक्टर रितू बड़वाल, सबा खान, धर्मेंद्र पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने बताया कि संजय जोशी का 62वां जन्मदिन लखनऊ सहित देश के विभिन्न हिस्सों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, बिहार, पंजाब आदि प्रदेशों में स्थित गौ रक्षा महासंघ के कार्यालयों में मनाया गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal