Thursday , September 19 2024

श्रमिक संगोष्ठी में गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

श्रमिकों ने विकसित भारत के लिये भरें संकल्प फार्म

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी श्रम प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश द्वारा पॉवर हाउस चौराहा, निकट जॉगर्स पार्क, दुबग्गा रोड में “विकसित भारत मोदी की गारंटी“ के लिए संकल्प पत्र भरवाने हेतु बीएन मिश्र क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में मुकेश राज भटनागर (भाजपा श्रम प्रकोष्ठ, लखनऊ महानगर) द्वारा श्रमिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

बतौर मुख्य अतिथि मौजूद डॉ. दिनेश शर्मा (राज्यसभा सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) ने श्रमिको के लिए मोदी सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। अति विशिष्ठ अतिथि ओम प्रकाश श्रीवास्तव एवं विशिष्ठ अतिथि भूपेश अवस्थी द्वारा श्रमिको के पुत्रियों के शादी विवाह हेतु अनुदान प्राप्त करने के लिए एवं नरेंद्र मोदी के सुझाव हेतु संकल्प पत्र भरवाने के लिए प्रेरित किया गया। अंजनी कुमार श्रीवास्तव, राम सूरत मौर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अंत में बीएन मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, अनिल त्रिपाठी, किशन कुमार लोधी, पंकज कुमार तिवारी, रामभवन मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, अंजनी कुमार पाण्डेय, बब्लू यादव, विवेक निगम, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल सहित महिला एवं पुरुष श्रमिक उपस्थित रहे।