‘पियार फराक वाली’ सबसे ज्यादा प्ले किया गया गाना बना
लखनऊ (एजेंसी/टेलीस्कोप टुडे डेस्क)। डाउनलोड और रोजाना के एक्टिव यूजर्स के अनुसार भारत के नंबर 1 स्ट्रीमिंग ऐप, विंक म्यूजिक ने हाल ही में विंक रिवाइंड 2023 जारी किया है। इसमें भारतीय संगीत के क्षेत्र में धूम मचाने वाले इस साल के सबसे बेहतरीन कलाकारों, एल्बम्स और गानों की घोषणा की गई है।
जाने-माने भोजपुरी प्लेबैक सिंगर पवन सिंह, भोजपुरी भाषा में विंक म्यूज़िक में सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए गए कलाकार बने। अनुपमा यादव और पवन सिंह का ‘पियार फराक वाली’ इस प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने वाले सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए गए गाने की लिस्ट में शामिल हुआ। इसके बाद पवन सिंह और शिवानी सिंह के “राजाजी के दिलवा” ने बाजी मारी। ‘भोजपुरी टॉप20’, ‘न्यू हिट्स ऑफ खेसारी लाल’, 2023 के सबसे ज्यादा स्ट्रीम की गई भोजपुरी प्लेलिस्ट है।
इस साल रिवाइंड काफी अनूठी चीजें लेकर आया है जैसे एक इंटरैक्टिव एक्टिविटी बैज, म्यूजिकल जॉडिएक। यह फैन के साथ जुड़ाव पर नजर रखता है, उन कलाकारों के नामों का खुलासा करता है जिन्हें यूजर्स सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विंक श्रोताओं को टॉप गानों की एक पर्सनलाइज्ड़ प्लेलिस्ट भी मिली, जिसमें उनके चहेते कलाकार का एक खास वीडियो मैसेज भी है।
विंक स्टूडियो- स्वतंत्र कलाकारों के लिए भारत में संगीत पहुंचाने का सबसे बड़ा तंत्र है, जिसमें 1300 से भी ज्यादा दमदार कलाकारों की कम्युनिटी है। इनमें से 55% कलाकार छोटे शहरों के हैं, जिनमें नॉर्थईस्ट के शहर भी शामिल हैं। इससे इस प्लेटफॉर्म की भूमिका का पता चलता है कि कैसे यह क्रिएटिव अभिव्यक्ति के लिए क्रिएटर्स को एक माध्यम प्रदान कर रहा है। साथ ही उन्हें कमाने का जरिया और लोगों की नजरों में आने का मौका देकर उनकी परेशानियों को भी दूर कर रहा है।
विंक म्यूज़िक एंड्रॉइड ड्राइव मोड, एंड्रॉइड ऑटो, सिरी, एप्पल कार प्ले, गूगल नेस्ट, एप्पल वॉच और गूगल अस्सिटेंट सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
सबसे ज्यादा स्ट्रीम होने वाले भोजपुरी गाने
गाना कलाकार
पियार फराक वाली अनुपमा यादव और पवन सिंह
राजाजी के दिलवा पवन सिंह और शिवानी सिंह
लहंगा लहक जाय पवन सिंह और शिल्पी राज
गोदी में लेके पवन सिंह और शिल्पी राज
पंचे के नाचे अइहा पवन सिंह और शिल्पी राज
धनि हो सब धन पवन सिंह और शिवानी सिंह
चढ़ल जवानी रसगुल्ला नीलकमल सिंह, प्रियांशु सिंह और शिल्पी राज
पगले बनादी राम जी खेसारी लाल यादव
राजा जी पवन सिंह और शिवानी सिंह
आरा में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज
1. सितंबर 2014: भारत में लॉन्च; 4 दिन में 1 लाख डाउनलोड का आंकड़ा पार किया
2. फरवरी 2015: 5 मिलियन ऐप डाउनलोड का आंकड़ा पार किया
3. जून 2015: डेटा सेव मोड लॉन्च किया गया
4. नवंबर 2015: 12 मिलियन इंस्टॉल को पार कर गया
5. जनवरी 2016: एमपी3 प्लेयर फंक्शन पेश किया गया- स्थानीय एमपी3 फाइल पर चलता है
6. मार्च 2017: 50 मिलियन से अधिक इंस्टॉल
7. जनवरी 2018: 75 मिलियन से अधिक इंस्टॉल
8. दिसंबर 2018: प्लेस्टोर पर भारत का सबसे मनोरंजक ऐप चुना गया
9. जनवरी 2019: 100 मिलियन से अधिक इंस्टॉल
10. अगस्त 2022: विंक स्टूडियो लॉन्च किया गया
11. अगस्त 2023: विंक ने डॉल्बी के साथ साझेदारी की
12. सितंबर 2023: लव ऑल के साथ वितरण का काम शुरू किया
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal