Sunday , May 3 2026
  • About us
  • Our Team
  • Privacy Policy
  • Contact us

Telescope Today | टेलीस्कोप टुडेTelescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal

  • Home
  • English News
  • देश-विदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • दिल्ली
    • गोरखपुर
    • बनारस
    • अन्य जिले
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • व्यापार
    • Banking
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • सोशलमीडिया
  • फिल्म
  • ज्योतिष
  • लेख
  • ई-पेपर

Bank of Baroda : बचत और चालू खातों के लिए शुरू किया बॉब परिवार खाता, ये हैं फायदे

Telescope Today November 30, 2023

लखनऊ (एजेंसी/टेलीस्कोप टुडे डेस्क)। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बचत और चालू खातों के लिए बॉब परिवार खाता का शुभारंभ किया। ‘मेरा परिवार, मेरा बैंक’ सेगमेंट, जिसे बैंक के “बॉब के संग त्यौहार की उमंग” उत्सव अभियान के एक हिस्से के रूप में शुरू किया गया है। एक परिवार के सदस्यों से संबंधित सभी बैंक खातों को एक परिवार के तहत जोड़ता है। इसके तहत प्रत्येक खाता प्राथमिक खाताधारक द्वारा स्वतंत्र रूप से संचालित करने के साथ, तिमाही औसत शेष (क्यूएबी) का रखरखाव ग्रुप/परिवार स्तर पर दर्ज किया जाएगा। जिससे प्रत्येक खाते में क्यूएबी बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होगी।

इसके अलावा, समग्र रूप से संवर्धित संबंधों के कारण यह परिवार के प्रत्येक सदस्य को उत्सव के समय कई प्रकार के लाभ का एक्सेस प्रदान करता है। बॉब परिवार सुविधा नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

बॉब परिवार खाते में न्यूनतम दो और अधिकतम छह सदस्य शामिल हो सकते हैं। बॉब परिवार बचत खाता सेगमेंट के लिए पात्र परिवार के सदस्यों में पति/पत्नी, माता-पिता, बच्चे, सास-ससुर, बहू और/या दामाद शामिल हो सकते हैं। बॉब परिवार चालू खाता सेगमेंट स्वामित्व, साझेदारी, एलएलपी और प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों, जो समूह कंपनियां या सहयोगी कंपनियां हैं, के लिए उपलब्ध है।

बॉब परिवार बचत खाता और बॉब परिवार चालू खाता सेगमेंट दोनों ही तीन विभिन्न प्रकार के वैरिएंट – डायमंड, गोल्ड और सिल्वर के साथ आते हैं जिनमें पूल आधारित तिमाही औसत शेष (PQAB) की विभिन्न आवश्यकताएं (बचत खातों के लिए – डायमंड: 5 लाख रुपये और अधिक; गोल्ड: 2 लाख रुपये और अधिक; सिल्वर: 50,000 रुपये और अधिक; चालू खातों के लिए – डायमंड: 10 लाख रुपये और अधिक; गोल्ड: 5 लाख रुपये और अधिक; सिल्वर: 2 लाख और अधिक) और संबंधित लाभ शामिल हैं।  

इस मौके पर, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक 

खुदरा देयताएं और एनआरआई व्यवसाय रवींद्र सिंह नेगी ने कहा, “हमें खुशी है कि हम अपने बचत और चालू खाता धारकों के लिए बॉब परिवार खाते की पेशकश कर रहे हैं। एक ही परिवार या संबद्ध कंपनियों के अलग-अलग खातों को एक साथ जोड़ कर, हमारे ग्राहकों को बेहतर लाभ प्राप्त होंगे, जो आम तौर पर उच्च शेष राशि बनाए रखने वाले खातों में प्रदान किए जाते हैं। बॉब परिवार खाता सेगमेंट में, एक साथ रखे गए बैलेंस से परिवार के सभी व्यक्तिगत सदस्य लाभान्वित होंगे। यहां प्रत्येक खाते के लिए अलग-अलग तिमाही औसत शेष बनाए रखने की कोई आवश्यकता नहीं है, जिससे समग्र बैंकिंग अनुभव बेहतर होता है। 115 साल पुराने बैंक के रूप में, हम सौभाग्यशाली हैं कि परिवार की पीढ़ियाँ हमारे साथ बैंकिंग करती हैं और ‘मेरा परिवार, मेरा बैंक’ की अवधारणा बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ उनके संबंधों को और मजबूत और प्रगाढ़ बनाएगी।”

बॉब परिवार खाते के लाभ:

· बचत खाताधारकों के लिए खुदरा ऋण पर रियायती ब्याज दरें

· खुदरा ऋणों पर प्रसंस्करण शुल्क में छूट (टीसीआर/मूल्यांकन शुल्क को छोड़कर)

· लॉकर किराये में छूट

· डीमैट एएमसी में छूट

· मैनुअल एनईएफटी/आरटीजीएस प्रभार में छूट (डिजिटल 100% मुफ्त है)

· डीडी/पीओ प्रभार में पूर्ण छूट

· चेक बुक प्रभार में छूट

· बाहरी चेकों के संग्रह पर शुल्क माफ़ (बाहरी चेकों के संग्रह के लिए केवल पोस्टेज और आउट ऑफ पॉकेट व्यय का भुगतान करना होगा)  

· कंप्लीमेंटरी एसएमएस/ईमेल अलर्ट और स्थायी अनुदेश

Bank of Baroda launches Bob Family Account for savings and current accounts 2023-11-30
Telescope Today

सम्बंधित समाचार

अंबेडकरनगर : सऊदी में पति की दूसरी शादी से आहत मां ने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मारा, बालकनी से कूदकर फरार

May 2, 2026

डाबर हाजमोला : खेल-खेल में फिटनेस सिखाएगी ‘मस्ती की पाठशाला’, बाल निकुंज में हुआ फन गेम्स

May 2, 2026

हर घर पहुंचेगा प्रगणक, डिजिटल होगी ‘जनगणना 2027’: शीतल वर्मा

May 2, 2026

ताजा समाचार

  • अंबेडकरनगर : सऊदी में पति की दूसरी शादी से आहत मां ने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मारा, बालकनी से कूदकर फरार

    May 2, 2026
  • छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी निष्क्रिय करते समय विस्फाेट से चार जवान बलिदान

    May 2, 2026
  • पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान : शाम पांच बजे तक 86 प्रतिशत मतदान, फलता में प्रदर्शन

    May 2, 2026
  • जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो जाएंगे विदेश मंत्री

    May 2, 2026
  • वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में नड्डा बोले-यह क्षेत्र भविष्य में बड़ी आर्थिक छलांग लगाने के लिए तैयार, 2,792 एमओयू हुए

    May 2, 2026

स्वास्थ्य

  • मैक्स हॉस्पिटल : पत्नी ने दी किडनी, HIV पॉजिटिव पति को मिली नई जिंदगी

    April 29, 2026
  • मरीजों को सटीक इलाज देने की दिशा में एस.एल. रहेजा हॉस्पिटल का बड़ा कदम

    April 27, 2026
  • नई फार्मा कंपनी रे नियो फॉर्मा की शुरुआत, देशभर में सस्ती व प्रभावी दवाओं पर फोकस

    April 27, 2026
  • चित्रकला और रैली के जरिए मलेरिया उन्मूलन का संदेश

    April 25, 2026
  • विधायक डा. नीरज बोरा ने किया निर्माणाधीन अस्पताल का औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

    April 25, 2026

अर्थ

  • डाबर हाजमोला : खेल-खेल में फिटनेस सिखाएगी ‘मस्ती की पाठशाला’, बाल निकुंज में हुआ फन गेम्स

    May 2, 2026
  • लुलु फनटुरा में हाई-एनर्जी ‘हाइपर ग्रिड’ गेम शुरू, रोमांच का नया अनुभव

    May 2, 2026
  • शालीमार ग्रुप ने श्रमिकों को योजनाओं से जोड़कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

    May 1, 2026
  • ‘अर्थ एक्सप्रेशंस’ के जरिए नई पीढ़ी ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी

    May 1, 2026
  • फराह खान के साथ क्लूक का नया कैंपेन, यात्राओं को बनाएगा और रोमांचक

    May 1, 2026

अपराध

  • अंबेडकरनगर : सऊदी में पति की दूसरी शादी से आहत मां ने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मारा, बालकनी से कूदकर फरार

    May 2, 2026
  • पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर लखनऊ उड़ाने की थी साजिश, QR कोड से आतंकी फंडिंग का डिजिटल बेनकाब

    April 3, 2026
  • पाकिस्तानी हैंडलरों से सीधा कनेक्शन! शब्बीर की गिरफ्तारी ने खोले बड़े राज….आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश

    March 30, 2026
  • दामाद के कुबूलनामे से हिला गई पुलिस, तीन साल तक छिपा रहा ससुर का ये राज

    March 29, 2026
  • संभल में लव जिहाद! नर्स का बार-बार रेप करता था डॉक्टर जैदी, गर्भवती होने पर खिलाता था गोलियां

    March 29, 2026

राज्य

  • अंबेडकरनगर : सऊदी में पति की दूसरी शादी से आहत मां ने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मारा, बालकनी से कूदकर फरार

    May 2, 2026
  • छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी निष्क्रिय करते समय विस्फाेट से चार जवान बलिदान

    May 2, 2026
  • पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान : शाम पांच बजे तक 86 प्रतिशत मतदान, फलता में प्रदर्शन

    May 2, 2026
  • जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो जाएंगे विदेश मंत्री

    May 2, 2026
  • वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में नड्डा बोले-यह क्षेत्र भविष्य में बड़ी आर्थिक छलांग लगाने के लिए तैयार, 2,792 एमओयू हुए

    May 2, 2026

मौसम का हाल

LUCKNOW WEATHER

Share Market Live

Track all markets on TradingView

Quick Links

  • Home
  • About us
  • Our Team
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • धर्म/ज्योतिष
  • फिल्म

Join us on Facebook

Follow us on Twitter

Website Developed by - Prabhat Media Creations

wordpress theme powered by jazzsurf.com

© Copyrights 2026, All Rights Reserved to TelescopeToday.IN