Friday , September 20 2024

देवेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष, सुशील सिंह बने भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ नगर निगम चुनाव के बाद भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ तिवारी की बढ़ी जिम्मेदारियों को देखते संगठन में बदलाव किया गया है। दरअसल सौरभ तिवारी की मां निशा तिवारी जानकीपुरम वार्ड प्रथम से पार्षद चुनी गई है और पार्षद प्रतिनिधि का दायित्व सौरभ तिवारी के पास है। ऐसे में संगठन में अभी तक प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष दायित्व सौंपा गया है। वहीं सुशील सिंह प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। संगठन के संरक्षक एसडी सिंह वैश्वारा के मुताबिक जल्द ही प्रदेश इकाई के अन्य पदों के साथ ही लखनऊ जिला इकाई में भी बदलाव किया जाएगा।