Saturday , July 27 2024

सिल्वर कैटेगरी में Hena Mohi, गोल्ड कैटेगरी में Dr. Neeru Mittal बनी विनर

मिसेज उत्तर प्रदेश- क्वीन ऑफ उत्तर प्रदेश (सीजन-2)

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मिसेज उत्तर प्रदेश – क्वीन ऑफ उत्तर प्रदेश का आयोजन चार दिनों की कडी मेहनत के बाद नवाबों के शहर लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित किया गया। मेहर अभिषेक और रशमी दाके ने बताया कि हमारी टीम ने प्रतियोगियों को तैयार करने और प्रायोजकों के लिए नेटवर्क बनाने और छोटे व्यवसाय का विस्तार करने के लिए उनके साथ जुडकर ब्रांडों का समर्थन करके कुछ वास्तविक व्यवसाय उत्पन्न करने का वास्तविक प्रयास किया। जिन्होंने आज शुरूआत की है वे एक दिन बहुत बडे़ होंगे। मिसेज उत्तर प्रदेश-क्वीन ऑफ उत्तर प्रदेश (सीजन 2) मंच पर प्रत्येक सीजन में युवा गतिशील महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर प्रदान करके बहुत खुशी मिलती है।

मिसेज उत्तर प्रदेश – क्वीन ऑफ उत्तर प्रदेश (सीजन 2) महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहर से थीं। ग्राण्ड फिनाले वाले दिन के लिए उन्हे नियमानुसार प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा चार दिन ट्रेनिंग दी गई ताकि अपने को पूर्ण रुप से जीत की तैयारी कर सके।सीईओ मेहर अभिषेक एवं एमडी रशमी दाके ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल भारतीय विवाहित महिलाओं की सुंदरता, प्रतिभा ग्लैमर, संस्कृति को प्रदर्षित करने एवं महिला सशक्तीकरण करने का यह एक मंच है। सिल्वर कैटेगरी में Hena Mohi विजेता, 2nd Runner UP Dr. Niharika Tyagi, 1st Runner UP Capt. Sarita Rajput रहीं। वहीं गोल्ड कैटेगरी में Winner Dr. Neeru Mittal, 2nd Runner UP Dr. Monika Agrawal, 1st Runner UP Ritu Samant रहीं।