Saturday , July 27 2024

इंदिरा नगर क्षेत्र के 200 व्यापारियों ने ली उप्र आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के समक्ष इंदिरा नगर क्षेत्र के लगभग 200 व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहाकि प्रत्येक व्यापारियों के हितों की रक्षा करना आदर्श व्यापार मंडल का उद्देश्य है। उन्होंने सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संजय गुप्ता ने बताया अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, इंदिरा नगर इकाई का गठन होगा। इंदिरा नगर इकाई के गठन के लिए 6 सदस्यीय प्रभारी कमेटी बनाई गई है। जिसमें निखिल तोलानी, विक्की दयालानी, प्रदीप सचदेवा, दीपक चौहान, अखिलेश सिंह, हर्ष केसरी शामिल हैं।

संगठन की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से विक्की दयालानी, निखिल तोलानी, अंकुर कुमार लखवानी, प्रदीप सचदेवा, निखिल विश्ननी, अमन बख्शी, हर्ष केसरी, तरुण वाधवानी, अखिलेश सिंह, सनी भाटिया, राज जयसवाल, दीपक चौहान, डॉ. हिमांशु, सुनीता बत्रा, डॉ. विजेंद्र पाल सिंह, श्रवण कुमार, शशि प्रताप सिसोदिया, ओम हेमलानी, प्रियंका हेमनानी, रितेश हेमनानी, आयुष्मान अग्रवाल, मनीष मिश्रा, हरपाल नागबानी, डॉ. गीता वर्मा, संजीव कुमार सिंधी, दीपक अग्रवाल, अजय कुमार, पवन कुमार, राहुल शर्मा, गीतिका खन्ना, देवेश सिंह, गोविंद यादव, श्रवण कुमार शामिल हैं।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, लखनऊ के वरिष्ठ व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव विशेष रुप से उपस्थित रहे।