लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित आरआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में आयोजित 6 दिवसीय वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2023 के दूसरे दिन गुरुवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में आरआर इलेवन बनाम आरआर वारियर्स के बीच हुए मुकाबले में आरआर वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 102 रन बनाए। जवाब में उतरी आरआर इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में मात्र 85 रन बनाकर आलआउट हो गई। इस तरह आरआर वारियर्स ने 17 रनों से जीत हासिल की। आरआर वारियर्स के सौरभ राय ने 42 रन बनाए व 3 विकेट लिए। सौरभ राय (बीटेक, कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में बिपुल यादव (सीएसई, प्रथम वर्ष), प्रशांत पाण्डेय (एमबीए, प्रथम वर्ष), अब्दुल रहमान (डिप्लोमा, इलेक्ट्रिकल, तृतीय वर्ष) एवं अभिषेक वर्मा (इलेक्ट्रिकल, तृतीय वर्ष) विजयी रहें।कबड्डी प्रतियोगिता में अभिषेक गुप्ता व अभिषेक यादव की टीम विजयी रही। जबकि गोलाफेंक प्रतियोगिता में शशांक यादव (डिप्लोमा, सिविल तृतीय वर्ष) और विमल मौर्या (डिप्लोमा, सिविल तृतीय वर्ष) विजयी रहे।

गर्ल्स 100 व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता दोनों में ही अपर्णा सिंह विजयी रहीं। रिले रेस प्रतियोगिता में अनामिका सिंह (सीएसई प्रथम वर्ष) की टीम विजयी रही। गर्ल्स भारोत्तोलन प्रतियोगिता में संजना (सीएसडी, द्वितीय वर्ष), अंजलि वर्मा (सीएसडी, द्वितीय वर्ष) व कीर्ति गुप्ता (आईटी, प्रथम वर्ष) ने बाजी मारी। ब्वॉयज़ भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दुर्गेश (मैकेनिकल, द्वितीय वर्ष), अभिषेक (सीएसडी, प्रथम वर्ष) विजयी रहे।