Saturday , July 27 2024

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उत्तर भाग का होलिकोत्सव

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तर भाग का होलिकोत्सव कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर क्यू अलीगंज में धूमधाम से मनाया गया। अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल जी व विभाग कार्यवाह, भाग कार्यवाह तथा अन्य अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में संस्कार भारती की बहन विभा सिंह ने भजन प्रस्तुत कर सभी को आनंदित किया। छोटी यशी ने बहुत ही सुंदर नृत्य तथा अथर्व ने बांसुरी वादन से सभी को भाव विभोर कर दिया। प्रांत प्रचारक कौशल जी ने कहा कि होली के त्योहार में कुछ लोगों ने अश्लीलता तथा गंदगी का समावेश किया है। इसको दूर कर भारतीय संस्कृति व परंपरा से होली का त्योहार मनाया जाना चाहिए। भारतीय समाज में आ रहे बिखराव को रोकना होगा। सभी लोगो को एक साथ होली का त्योहार मानना चाहिए।

 भाग संघ चालक सिन्हा जी ने अपने प्रचारक जीवन के अनुभव के साथ होली गीत प्रस्तुत किया। अंत में सभी स्वयं सेवक परिवार संघ फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में विभाग संघचालक, भाग संघ चालक तथा भाग की कार्यकारिणी सहित सभी स्वयं सेवक परिवार सहित आपस में होली मिल कर एक दूसरे को बधाई दी।