Friday , October 25 2024

मुनाल महोत्सव : सम्मान समारोह संग हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

लखनऊ। पांच दिवसीय मुनाल महोत्सव के द्वितीय दिवस विभिन्न आयु वर्ग की गायन, वादन, नृत्य, चित्रकला, फैंसी शो प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं सांस्कृतिक संध्या में गजल गायक कमल खान ने खूबसूरत गजल से समा बांध दिया। नुपुरम संस्था की प्रस्तुति नृत्य नाटिका  ‘नारी शक्ति’ विभा नौटियाल के नृत्य निर्देशन में हुई। जिसमें साक्षी त्रिपाठी और रुचिका सहाय, मंशिक कनौजिया, आरियाना अग्रवाल, राध्या रस्तोगी ने प्रस्तुति दी।

गढ़वाल का लोक नृत्य दमयंती नेगी एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें शांति पांडे, सुशीला नेगी, राधा बोरा आदि ने नृत्य किया। लिटिल माही स्कूल कुर्मांचल नगर की टीम ने नीलम जोशी के निर्देशन में उत्तराखंड का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन राजेंद्र विश्वकर्मा व राधा बिष्ट ने किया। भारत के विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति के साथ भारतीय हस्तशिल्प के स्टॉल, झूले सभी को आकर्षित कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आकांक्षा आनंद, डॉ. अमर सिंह बिष्ट, डॉ. प्रतिभा श्री, डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. भीम सिंह नेगी, पं. जीसी पुरोहित को विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान व रामचंद्र प्रधान मुख्य संयोजक विक्रम बिष्ट ने दीप प्रज्वलन के साथ सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ संयोजक मोहन बिष्ट, मेनका सक्सेना, यश भारती, ऋचा जोशी, प्रेम सिंह, हर्षिता बिष्ट, नीतिका सिंह, ट्विंकल नेगी, मधु नेगी, डॉ. शशि राणा, अंजू नेगी, केसरी बिष्ट, लवली घिल्डियाल, आशू नौटियाल, मानसी बिष्ट कमल गवाडी आदि उपस्थित रहे।