Thursday , September 19 2024

भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को लोनी बार्डर से शुरू होगी : संजय सिंह

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने विपक्ष के नेताओं के साथ साथ किसान, छात्र, बेरोजगार युवा, कर्मचारी संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी, नेताओं और उत्तर प्रदेश में कार्य कर रहे स्वंय सेवी संगठनों से भी राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेन का अहवाहन किया जो कि 3 जनवरी 2023 को उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के लोनी बार्डर से शुरू हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उत्तर प्रदेश में विपक्ष के साथ साथ किसान, छात्र, बेरोजगार युवा, कर्मचारी संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी, नेताओं की उत्तर प्रदेश में बैठी योगी सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए परेशान हो रहा है। कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्र फीस वृद्धि से परेशान होकर आन्दोलन करते हैं मगर सरकार लाठीचार्ज तो करती है लेकिन किसान और छात्र की समस्या का निदान योगी सरकार नहीं करती। सेवानिवृत्त कर्मचारी पुरानी पेंशन को लेकर आंदोलनरत हैं मगर इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार में बैठे लोग सिर्फ हिन्दू मुस्लिम के नाम पर नफरत फैलाने का काम करते हैं और जनसमस्या सम्बन्धित सवालों का जवाब नहीं देते और आन्दोलन करने पर सिर्फ लाठियां मिलती हैं।

ऐसी हिटलर शाही लोकतंत्र को समाप्त करने वाली समाज को विभाजित करने वाली भाजपा सरकार की नीति के विरोध में राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा चल रही है जो कि आगामी 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। जिससे जुड़ने का अहवाहन उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने सभी प्रभावित और पीड़ित लोगों से किया है। श्री खाबरी ने कहा कि जो लोग पीड़ित है वह अगर इस यात्रा से जुड़ते हैं तो यात्रा को और मजबूती मिलेगी, लोकतंत्र मजबूत होगा और लोकतंत्र के मजबूत रहने पर ही देश और देशवासी मजबूत होंगे।