Thursday , November 12 2026

त्योहारी खरीदारी को बनाएं यादगार, फीनिक्स यूनाइटेड में उपहारों की भरमार

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। त्योहार का मौसम खरीदारी का उत्साह बढ़ाने के लिए फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में ‘शॉप मोर, विन बिगर’ ऑफर चलाया जा रहा है। यह ऑफर 15 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके तहत ग्राहक अपनी खरीदारी पर आकर्षक उपहार पाने के साथ कई बड़े इनाम जीतने का मौका भी पा सकते हैं।

इस कैंपेन के तहत ₹8,999 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। वहीं, ₹15,999 या उससे अधिक की खरीदारी पर ग्राहकों को निश्चित उपहार के साथ लकी ड्रॉ में शामिल होने का मौका मिलेगा। लकी ड्रॉ में येज्दी मोटरसाइकिल, सैमसंग रेफ्रिजरेटर और डिशवॉशर जैसे आकर्षक इनाम शामिल हैं।

त्योहारों के दौरान ग्राहकों के लिए खास धनतेरस ऑफर भी रखा गया था। इसके तहत ₹9,999 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले पहले 100 ग्राहकों को निश्चित उपहार के साथ 5 ग्राम चांदी का सिक्का दिया गया।

इस मौके पर फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, “त्योहारों का समय परिवारों के साथ खुशियां बांटने और अपनी पसंद की चीजें खरीदने का अवसर होता है। फीनिक्स यूनाइटेड में हमारा प्रयास है कि ग्राहकों की हर विजिट यादगार बने। ‘शॉप मोर, विन बिगर’ ऑफर के जरिए हम ग्राहकों को उनकी खरीदारी पर अतिरिक्त खुशी और बड़े इनाम जीतने का अवसर दे रहे हैं।”