Tuesday , November 10 2026

यूपी के ग्रामीण इलाकों में पिरामल फाइनेंस की पहुंच बढ़ी

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पिरामल फाइनेंस ने उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। कंपनी ने कमल फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित की जा रही 28 ग्रामीण ऋण शाखाओं का संचालन अपने हाथ में ले लिया है। इस बदलाव के बाद पिरामल फाइनेंस इन सभी 28 शाखाओं का संचालन सीधे करेगी। कंपनी का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बिना किसी रुकावट के सेवाएं देना, उनके साथ बेहतर संबंध बनाना और उनकी बदलती जरूरतों के अनुसार वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

भरोसेमंद वित्तीय सेवाओं की उपलब्धता ग्रामीण परिवारों, स्वरोजगार करने वाले लोगों और छोटे व्यवसायियों की आर्थिक जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अपनी शाखाओं का संचालन सीधे अपने हाथ में लेकर पिरामल फाइनेंस का उद्देश्य ग्राहकों को लगातार वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी जरूरतों के अनुसार व्यक्तिगत सहायता देना है। 

कंपनी मौजूदा ग्राहकों के लिए इस बदलाव की प्रक्रिया को आसान और सुचारू बनाने पर ध्यान दे रही है। साथ ही, ग्राहकों की आर्थिक जरूरतों के अनुसार उन्हें उपयुक्त ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। ये सुविधाएं तय पात्रता और संबंधित नियमों एवं शर्तों के आधार पर दी जाएंगी।

सैयद इम्तियाज अहमद (चीफ बिजनेस ऑफिसर – रिटेल लेंडिंग, पिरामल फाइनेंस लिमिटेड) ने कहा, “हमारे ग्राहक और उनकी जरूरतें हमेशा हमारे काम में सबसे महत्वपूर्ण रहती हैं। उत्तर प्रदेश में 28 ग्रामीण ऋण शाखाओं का सीधा संचालन अपने हाथ में लेने के बाद हमारी पहली प्राथमिकता इस बदलाव की प्रक्रिया को आसान बनाना और हर ग्राहक को बिना किसी रुकावट के सेवाएं उपलब्ध कराना है। हमारा मानना है कि औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था के माध्यम से ऋण मिलने पर परिवारों और छोटे कारोबारियों के जीवन में सकारात्मक  बदलाव आ सकता है। अपनी शाखाओं की उपस्थिति को मजबूत करके हम ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाना चाहते हैं, उनकी जरूरतों को अच्छी तरह समझना चाहते हैं और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करना चाहते हैं। यह भारत के हर क्षेत्र में ग्राहकों को जिम्मेदारी के साथ वित्तीय सेवाएं देने की हमारी लगातार कोशिशों का हिस्सा है।”

स्थानीय स्तर पर ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाने पर जोर

इस बदलाव के तहत पिरामल फाइनेंस शाखाओं के कामकाज, ग्राहक सेवाओं और उनसे जुड़ी प्रक्रियाओं को बेहतर बना रही है, ताकि मौजूदा ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के बेहतर सेवाएं मिलती रहें।

स्थानीय स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ाकर कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाना, क्षेत्र की वित्तीय जरूरतों को समझना और जिम्मेदारी के साथ तकनीक की मदद से वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है।

यह बदलाव भारत में लोगों तक औपचारिक वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और परिवारों तथा छोटे व्यवसायियों की आर्थिक जरूरतों और सपनों को पूरा करने में मदद करने की पिरामल फाइनेंस की व्यापक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।