लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मण्डल रेल प्रबंधक, लखनऊ गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के बहुउद्देशिय हाल में कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कर्मचारियों से कुल 07 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 05 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष परिवादों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित शाखाओं को प्रेषित किया गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal