लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पूर्वाेत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ गोण्डा द्वारा आयोजित प्रथम जिला रैली का समापन समारोह जिला प्रशिक्षण केन्द्र गोण्डा में आयोजित किया गया। इस 5 दिवसीय रैली में पूर्वाेत्तर रेलवे के विभिन्न जिला संघों (गोरखपुर, लखनऊ, इज्जतनगर, डी0एल0डब्लू/वाराणसी) से आये 155 स्काउट एवं गाइड्स कैडेट ने भाग लिया।

रैली के दौरान 12 विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें स्काउट/गाइड कैडेट्स ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। जिसमें जिला संघ गोण्डा प्रथम, जिला संघ इज्जतनगर द्वितीय और जिला संघ लखनऊ तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. डीके मोर (व0मं0चि0धि0 रेलवे चिकित्सालय, गोण्डा) ने स्काउट/गाइड कैडेट्स को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में जिला संघ गोण्डा के अधिकारी और पूर्वाेत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों से आये स्काउट/गाइड कैडेट्स उपस्थित थे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal