Sunday , November 1 2026

सामूहिक यज्ञ में दीं आहुतियां, विशाल भंडारे के साथ भागवत कथा का समापन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। वृंदावन योजना सेक्टर-11 स्थित ज्ञान सरोवर विद्यालय में अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा (धार्मिक प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को सामूहिक यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर लोक कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान भवान सिंह रावत, आरपी जुयाल, हरीश रौतेला, पुष्पा देवी एवं बिंदु बाला सिंह रहे। सभी यजमानों ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं यज्ञ संपन्न कराया।कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने कथा व्यास परम पूज्य स्वामी श्री सुधीरानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

इस अवसर पर आरएस पयाल, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. एस. सागर, एचसी ओली, विनोद कुमार पांडेय, विनय, रवि रमेला, दिलीप सिंह, हेमंत सिंह गड़िया, गजेंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश बिष्ट, जगदीश बुटोला, प्रेम सिंह दिगारी, पूरन बिष्ट, रंजना, संगीता रावत, लक्ष्मी पयाल, कमला कठैत, प्रेमा बिष्ट, बिमला बिष्ट, नीलम जुयाल, सुशीला रौतेला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।