लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महानिरीक्षक मीनू चौधरी के मार्गदर्शन में सशस्त्र सीमा बल द्वारा विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में आयोजित 20वीं अंतर-सीमांत लॉन टेनिस प्रतियोगिता–2026 के अंतर्गत आज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

टीम चैंपियनशिप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिलीगुड़ी फ्रंटियर एवं गुवाहाटी फ्रंटियर के बीच खेला गया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ फ्रंटियर और फोर्स हेडक्वार्टर, नई दिल्ली की टीमें आमने-सामने रहीं। सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर गुवाहाटी फ्रंटियर एवं फोर्स हेडक्वार्टर, नई दिल्ली की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में गुवाहाटी फ्रंटियर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप का विजेता खिताब अपने नाम किया, जबकि फोर्स हेडक्वार्टर, नई दिल्ली की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के अंतर्गत मिक्स्ड डबल्स का फाइनल मुकाबला भी खेला गया। इसमें विष्णु प्रवीण आर. एवं प्रिया यादव की जोड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि मनुज तोमर एवं डॉ. लीला की जोड़ी उपविजेता रही।

यह प्रतियोगिता बल कार्मिकों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देने तथा आपसी समन्वय, अनुशासन एवं खेल भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal