Thursday , October 29 2026

उबर प्रगति 3.0 : ड्राइवरों के लिए कमाई के नए रास्ते, सुरक्षा भी होगी मजबूत

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उबर ने उबर प्रगति के तीसरे संस्करण में ड्राइवरों को केंद्र में रखकर तैयार किए गए कई नए फीचर्स पेश किए। जिनका उद्देश्य अपने प्लेटफॉर्म पर कमाई को आसान, सुरक्षित और अधिक फायदेमंद बनाना है। इन पहलों में कमाई के अधिक लचीले तरीके, आय के नए अवसर और गाड़ी चलाते समय ड्राइवरों के लिए और मजबूत सेफ्टी फीचर शामिल हैं। उबर ने अपनी बेजोड़ सुरक्षा तकनीक का जमीनी असर भी दिखाया, जिसमें आपात स्थिति में एम्बुलेंस सहायता और वह इन-ऐप एन्क्रिप्टेड वीडियो रिकॉर्डिंग शामिल है, जिसने विवादित घटनाओं में तथ्य सामने लाने में मदद की है।

आदित्य कपूर (डायरेक्टर, सप्लाई ऑपरेशन्स, उबर इंडिया एंड साउथ एशिया) ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि भारत में कमाई के लचीले अवसरों के लिए हम लोगों का पसंदीदा प्लेटफॉर्म बने रहें। इसका मतलब है ड्राइवरों को अपनी शर्तों पर काम करने की आजादी, इंडस्ट्री में सबसे आगे रहने वाली सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा और कमाई के अधिक तरीके देना। ड्राइवर किसी प्लेटफॉर्म से क्या उम्मीद करें, इसका पैमाना हम आगे भी तय करते रहना चाहते हैं।”