Thursday , October 8 2026

कैरेटलेन की 18वीं वर्षगांठ पर विश्व रिकॉर्ड का जश्न, देशभर में एक साथ हुई केक कटिंग

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टाटा समूह के एक उत्पाद ‘कैरेटलेन’ ने अपने विकास, सामुदायिक जुड़ाव और उत्कृष्ट सेवाओं के 18 गरिमामयी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश भर में भव्य आयोजन की घोषणा की। इस ऐतिहासिक 18वीं वर्षगांठ पर देशभर में फैले कैरेटलेन के सभी कर्मचारियों ने वर्चुअल माध्यम से एक साथ जुड़कर ‘ऑनलाइन एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा केक काटने’ का आधिकारिक GUINNESS WORLD RECORDS™  खिताब अपने नाम किया।

इस रिकॉर्ड के तहत रिटेल स्टोर्स, रीजनल ऑफिस और फुलफिलमेंट सेंटर्स समेत 400 से ज्यादा स्थानों पर केक काटे गए। एक साथ जुड़े सिंगल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी के कर्मचारियों ने कोने-कोने से लाइव आकर ब्रांड की 18वीं वर्षगांठ मनाई।

कैरेटलेन के मैनेजिंग डायरेक्टर, सौमेन भौमिक ने कहा, “18 साल के इस मुकाम पर पहुंचना एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसे हमने अपने 30 लाख से अधिक ग्राहकों के साथ मिलकर हासिल किया है। उनके निरंतर स्नेह और भरोसे के प्रति हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं।” 

उन्होंने कहा, “इसके साथ ही, हमारे स्टोर्स, फैक्ट्रियों, फुलफिलमेंट सेंटर्स के हर एक सदस्य, हमारे बिजनेस पार्टनर्स और वेंडर पार्टनर्स ने, न केवल इस सफर में अपना योगदान दिया, बल्कि इसे प्रेरणादायी और यादगार भी बनाया। ज्वेलरी उद्योग को एक नए युग में ले जाने का हमारा सफर सदैव ऊर्जावान रहा। इसलिए, 400 से अधिक स्थानों पर हमारे ग्राहकों, कर्मचारियों, पार्टनर्स, वेंडर्स और शुभचिंतकों के साथ इस खास पल का जश्न मनाना हमारी सामूहिक यादों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा, और GUINNESS WORLD RECORDS™ का यह खिताब तो सोने पर सुहागा है!”

इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए सभी प्रतिभागियों ने एक साझा स्टार्ट सिग्नल के साथ तय प्रक्रिया का पालन किया। हर प्रतिभागी ने कैमरे के सामने स्पष्ट रूप से अपना केक दिखाया और कम से कम 10 सेकंड तक लगातार उसे काटा। तकनीकी नियमों के पूर्ण पालन की पुष्टि के लिए सभी 400 से अधिक स्क्रीन्स के व्यक्तिगत वीडियो फ़ीड की सख्त निगरानी और रिकॉर्डिंग कर कड़ा सत्यापन किया गया। वहीं, अपने मूल मूल्यों के अनुरूप कैरेटलेन ने ‘जीरो फूड वेस्ट’ (अन्न की शून्य बर्बादी) की प्रतिबद्धता को भी पूरा किया। इसके लिए पहले से तय वितरण योजना के तहत यह सुनिश्चित किया गया कि कार्यक्रम के तुरंत बाद काटे गए सभी केक संबंधित टीमों और आसपास के समुदायों में वितरित कर, उनके द्वारा पूरी तरह ग्रहण किए जाएं।

सफलता के 18 वर्ष पूरे होने पर कैरेटलेन का यह विश्व रिकॉर्ड, उसके अतीत के सफर को शानदार रूप से सम्मानित करने के साथ-साथ भविष्य के लिए एक बेहतरीन लॉन्चपैड भी बना है।