Thursday , October 8 2026

कैरियर कार्निवल से त्योहारों तक, टाटा एआईए का बीमा जागरूकता अभियान तेज

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। शिक्षकों के सम्मान और राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन से लेकर देशभर के विभिन्न समुदायों से जुड़ने तक, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस अपनी समुदाय आधारित पहलों के जरिए वित्तीय सुरक्षा और करियर के अवसरों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा दे रही है। कंपनी का उद्देश्य बीमा जागरूकता को लोगों के रोजमर्रा के जीवन के करीब ले जाकर अधिक से अधिक लोगों को अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के महत्व को समझाना है। साथ ही, इच्छुक युवाओं और पेशेवरों को लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर के रूप में एक बेहतर और उद्देश्यपूर्ण करियर तलाशने का अवसर देना है।

करियर कार्निवल, मासिक बीमा दिवस और करियर अवसर कार्यशालाओं जैसी पहलों के साथ टाटा एआईए स्वतंत्रता दिवस और शिक्षक दिवस जैसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण अवसरों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। शाखा स्तर की गतिविधियों, स्थानीय आयोजनों और डिजिटल माध्यमों के जरिए कंपनी विभिन्न समुदायों से जुड़ रही है।

अंतिम छोर तक बीमा पहुंचाने में एडवाइजर क्यों जरूरी

आईआरडीएआई की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, देश में बीमा की पहुंच जीडीपी के 3.7% के बराबर रही, जो 7.3% के वैश्विक औसत की करीब आधी है। वहीं, जीवन बीमा की पहुंच घटकर 2.7% रह गई। खासकर अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजारों में बड़ी संख्या में परिवार अब भी पर्याप्त बीमा सुरक्षा से वंचित हैं।

इस अंतर को पाटने के लिए भरोसेमंद और आमने-सामने होने वाली बातचीत जरूरी है और इसमें एजेंसी चैनल की महत्वपूर्ण भूमिका है। लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर उन्हीं समुदायों में रहते और काम करते हैं, जहां वे सेवाएं देते हैं। वे स्थानीय जरूरतों को समझते हैं, स्थानीय भाषा में संवाद करते हैं और ऐसे संबंध बनाते हैं जो पहली पॉलिसी से कहीं आगे तक कायम रहते हैं।

इसलिए मजबूत और लगातार बढ़ता एडवाइजर नेटवर्क बीमा को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने और ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के उद्योग के साझा लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण है।

कक्षाओं से मोहल्लों तक: संवाद की शुरुआत

टाटा एआईए की रणनीति में करियर जागरूकता और बीमा जागरूकता को एक साथ जोड़ा गया है। हर महीने आयोजित होने वाला मासिक बीमा दिवस इस पहल को नियमित आधार देता है। इस दिन कंपनी की शाखाएं और एडवाइजर अपने स्थानीय समुदायों में बीमा जागरूकता और जनसंपर्क गतिविधियों पर विशेष ध्यान देते हैं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर टाटा एआईए की एजेंसी टीम ने ‘गुरु सम्मान दिवस’ पहल के तहत देशभर के 857 स्कूलों में 22,517 शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रत्येक स्कूल में सम्मान समारोह के साथ वित्तीय स्वास्थ्य और बीमा सुरक्षा पर भी संवाद किया गया। वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न बाजारों में टीमों ने स्थानीय समुदायों के बीच पहुंचकर स्वतंत्रता के विचार को वित्तीय स्वतंत्रता से जोड़ा। अंग्रेजी के साथ क्षेत्रीय भाषाओं में संवाद के जरिए कंपनी इन सामुदायिक पहलों और वित्तीय सुरक्षा से जुड़े संदेशों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रही है।

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर–प्रोपराइटरी बिजनेस राकेश शर्मा ने कहा, “भारत में बीमा सुरक्षा की कमी किसी दफ्तर में बैठकर दूर नहीं की जा सकती। इसे कक्षाओं, मोहल्लों और स्थानीय बाजारों में उन एडवाइजर्स के माध्यम से दूर किया जाएगा, जिन्हें लोग पहले से जानते और भरोसा करते हैं। हमारा उद्देश्य लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर के अवसर को देशभर के लोगों और समुदायों के करीब ले जाना है। जब हम लोगों से ऐसे अवसरों पर जुड़ते हैं, जिनसे वे स्वाभाविक रूप से जुड़े होते हैं, तो बातचीत ज्यादा प्रासंगिक और सार्थक बन जाती है। इन संवादों से वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को यह समझने में मदद मिलती है कि लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजरी एक बेहतर, लचीला और उद्देश्यपूर्ण करियर बन सकता है।”

एडवाइजर भर्ती के लिए विस्तार योग्य मॉडल

करियर कार्निवल एक साल भर चलने वाला संरचित मंच है, जिसका उद्देश्य लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजरी को करियर के रूप में लेकर जागरूकता और भागीदारी बढ़ाना है। अप्रैल 2026 से अब तक इसके जरिए 325 से अधिक एडवाइजर जोड़े जा चुके हैं। हर कार्यक्रम में अलग-अलग वर्गों को लक्षित किया जाता है, जिनमें युवा स्नातक, गृहिणियां, दोबारा नौकरी की तलाश कर रहीं महिलाएं, कामकाजी पेशेवर और स्वतंत्र या अतिरिक्त आय की तलाश करने वाले लोग शामिल हैं। संभावित एडवाइजर्स को स्थानीय कार्यक्रमों, वेबिनार, डिजिटल माध्यमों और शाखा स्तर पर होने वाली गतिविधियों के जरिए इस करियर से परिचित कराया जाता है। आगे बढ़ने वाले उम्मीदवारों को संरचित प्रशिक्षण, मेंटरिंग और डिजिटल सहायता दी जाती है। यह पूरी प्रक्रिया टाटा एआईए के एडवाइजर डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म ‘टाटा एआईए ऑरा’ से जुड़ी है।

अगला चरण: नवरात्रि, दुर्गा पूजा और त्योहारों का मौसम

टाटा एआईए एजेंसी अब नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान अपनी अगली चरण की आउटरीच गतिविधियों की तैयारी कर रही है। इसके बाद दिवाली, क्रिसमस, मकर संक्रांति और वसंत पंचमी जैसे अवसरों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस तरह करियर कार्निवल पूरे साल विभिन्न बाजारों में सक्रिय रहेगा।

क्षेत्रीय और स्थानीय भाषाओं में संवाद, हाइपरलोकल आउटरीच, डिजिटल अभियान और शाखा स्तर की गतिविधियों के जरिए इस कार्यक्रम को नए समुदायों तक पहुंचाया जाएगा। इसका व्यापक उद्देश्य देशभर में जीवन बीमा के प्रति जागरूकता और इसमें भागीदारी को बढ़ाना है।