चंडीगढ़ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एल्कोब्रू डिस्टिलरीज इंडिया लिमिटेड ने घोषणा की है कि लक्जरी स्पिरिट्स श्रेणी में उसकी पहली पेशकश ‘गैंबर वैली’ इंडियन सिंगल माल्ट व्हिस्की अब हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। मई 2026 में ब्रांड के अनावरण के समय हरियाणा के साथ इन क्षेत्रों को भी शुरुआती प्रमुख बाजारों के तौर पर शामिल किया गया था।
गैंबर वैली का डिस्टिलेशन, इसे तैयार करने की प्रक्रिया और बॉटलिंग पूरी तरह हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित एल्कोब्रू की अपनी डिस्टिलरी में की जाती है। इस ब्रांड की पहचान हिमालय के मौसम और वहां के वातावरण से जुड़ी है। यहां दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होता है, जिससे बैरल के साथ स्पिरिट की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इसके कारण समुद्र तल वाले इलाकों की तुलना में लकड़ी से मिलने वाली मिठास, टैनिन और फ्लेवर तेजी से स्पिरिट में आते हैं।
इस पहली रेंज में दो वैरिएंट गैंबर वैली प्राइवेट 1 एडिशन और गैंबर वैली द वॉल्ट सीरीज शामिल हैं। इस लॉन्च के साथ ही ये दोनों वेरायटीज़ अब हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई हैं। इसके बाद ब्रांड राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली-NCR में चरणबद्ध तरीके से अपना विस्तार करेगा।ब्रांड के लॉन्च के साथ ही एल्कोब्रू (Alcobrew) भी इंडियन माल्ट व्हिस्की एसोसिएशन (IMWA) में शामिल हो गया है।
चंडीगढ़ में लॉन्च के मौके पर एल्कोब्रू डिस्टिलरीज इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, रोमेश पंडिता ने कहा, “गैंबर वैली सोलन की देन है। यहीं इसकी डिस्टिलिंग, मैच्योरिंग और बॉटलिंग होती है। चंडीगढ़ भी हर मायने में हमारे लिए अपना है। सोलन में हमारी डिस्टिलरी के साथ-साथ डेरा बस्सी में हमारी दूसरी यूनिट भी है। इसलिए हमारे लिए चंडीगढ़ सिर्फ एक और मार्केट नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा है।”
इस विस्तार पर बात करते हुए एल्कोब्रू डिस्टिलरीज इंडिया लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आशुतोष राजपूत ने कहा, “इन दोनों बाजारों में लग्जरी स्पिरिट्स ब्रांड के लिए काफी संभावनाएं हैं। यहां युवा और आधुनिक सोच रखने वाले ग्राहक हैं, जो नई चीजों को आजमाने के लिए तैयार रहते हैं। गैंबर वैली के लिए ये एक स्वाभाविक बाजार हैं। यहां के ग्राहक सिर्फ आदत के लिए नहीं, बल्कि अपनी पसंद और अनुभव को ध्यान में रखकर ड्रिंक चुनते हैं। यही वह ग्राहक वर्ग है, जिसके लिए सिंगल माल्ट बनाई जाती है। हमें भरोसा है कि आने वाले समय में दुनिया के व्हिस्की प्रेमी भी भारतीय सिंगल माल्ट को उसी रुचि और भरोसे के साथ चुनेंगे, जिस तरह वे दूसरे देशों की व्हिस्की को चुनते रहे हैं।”
गैंबर वैली की गुणवत्ता और पहचान को इस साल की शुरुआत में एक और बड़ी उपलब्धि मिली, जब ब्रांड ने इंटरनेशनल वाइन एंड स्पिरिट्स कॉम्पिटिशन (IWSC) 2026 में 92 अंक हासिल किए। इस उपलब्धि के साथ गैंबर वैली इस साल प्रतियोगिता में मान्यता पाने वाली सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय सिंगल माल्ट व्हिस्की में शामिल हो गई।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal