लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से जुड़े विवाद को लेकर योगी सेना (भारत) ने बुधवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। संगठन के उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहित मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से अटल चौक स्थित गांधी प्रतिमा पार्क, हजरतगंज तक प्रदर्शन कर सभा की। इस दौरान संगठन ने छह दिसंबर 2026 को मथुरा में कारसेवा करने की घोषणा की।
संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है और यह हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मामले में न्यायालय के समक्ष प्रभावी पैरवी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संगठन मंदिरों से जुड़े मामलों में न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी मांग उठाता रहेगा।
योगी सेना (भारत) के संरक्षक बाबा महादेव ने कहा कि संगठन मठ-मंदिरों से जुड़े विवादों को लेकर अपनी मांग आगे बढ़ाएगा। उन्होंने घोषणा की कि छह दिसंबर 2026 को मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संगठन की ओर से कारसेवा की जाएगी।
प्रदर्शन में संरक्षक बाबा महादेव, राष्ट्रीय सचिव सूरज साहू, उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहित मिश्रा, महासचिव ज्योति वर्मा, प्रदेश प्रभारी सत्यम पांडे, एडवोकेट प्रमोद मिश्रा, प्रदेश मंत्री विशाल तिवारी, महेश, पवन, विनीत मिश्रा, रोहित राजपूत, उमेश बाबू, मनीष जायसवाल, मोनू सोढ़ी, चंदन सिंह, युवराज सिंह, लवकुश गोस्वामी, पुनीत वर्मा, धर्मेश चौहान, मुकेश समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal