Wednesday , September 9 2026

नीरज मौर्य अध्यक्ष, दिनेश कुमार बने बिजली मजदूर संगठन की सिविल इकाई के मंत्री

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन की आवश्यक बैठक शक्ति भवन विस्तार के नवम तल स्थित सिविल इकाई में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुहैल आबिद ने की। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन की सिविल इकाई का गठन किया गया।

बैठक में लिपिकीय संवर्ग के वेतनमान, पदोन्नति और भत्तों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को समान रूप से वेतन नहीं मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शक्ति श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा, अमिताभ सिन्हा, सागर शर्मा, गुफ्फरान मसूद, शोएब अहमद स्पीड, दिशान्त सोनकर, लालजी गौतम, दीपक सिंह, अजय कनौजिया और सर्वजीत कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

महामंत्री सुहैल आबिद की देखरेख में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से सिविल इकाई की नई कमेटी का गठन किया। इसमें नीरज मौर्य (रणविजय) को अध्यक्ष और दिनेश कुमार को मंत्री चुना गया। इसके अलावा धीरज मौर्य, अश्वनी वर्मा, कार्तिक कुमार, विवेक पाण्डेय, सुधा सक्सेना, अनूप मौर्य, अमित जोशी, रोहित पाण्डेय, मनोज कुमार, असलम खान, गणेश सिंह गोस्वामी, कार्तिकेय बाजपेई और श्रुतिशेख पाण्डेय को कमेटी में शामिल किया गया।

नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों को महामंत्री सुहैल आबिद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने संगठन की एकजुटता के साथ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने का आह्वान किया।