दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने भारत में ऑल-न्यू हिलक्स लॉन्च किया। आईएमवी प्लेटफॉर्म पर आधारित नौवीं पीढ़ी की हिलक्स विश्वसनीयता, मजबूती और गुणवत्ता के साथ शहरी ड्राइविंग, हेवी-ड्यूटी कार्यों और एडवेंचर के लिए विकसित की गई है।
ऑल-न्यू हिलक्स (Hilux) में साइबर सूमो डिज़ाइन के साथ चौड़ा ग्रिल, स्कल्प्टेड हुड और मस्कुलर प्रपोर्शन दिए गए हैं। इसमें 2.8-लीटर BS6 फेज़ 2 डीज़ल इंजन है, जो 150 kW (204 PS) की पावर और 500 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 80-लीटर फ्यूल टैंक दिया गया है।
ऑफ-रोड क्षमता के लिए इसमें 4WD सिस्टम (H4 और L4 रेंज), इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक और डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल (DAC) दिया गया है। केबिन में सॉफ्ट-टच फिनिश, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स, टिल्ट-टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज़ कंट्रोल और मल्टीपल ड्राइव मोड्स दिए गए हैं।
कनेक्टिविटी के लिए 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, Toyota i-Connect, TFT डिस्प्ले, वॉइस कंट्रोल और 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम उपलब्ध है। सुरक्षा के लिए सात SRS एयरबैग्स, VSC, ABS with BA, ISOFIX, GOA बॉडी स्ट्रक्चर, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, पार्किंग सेंसर और TPMS दिए गए हैं।
चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ मसाकाज़ु योशिमुरा ने कहा कि ऑल-न्यू Hilux टोयोटा की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ‘मोबिलिटी फॉर ऑल’ की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर तदाशी असाज़ुमा ने कहाकि नई Hilux बोल्ड डिज़ाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और लेजेंडरी ड्यूरेबिलिटी का संगम है। वहीं, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सबरी मनोहर ने 2.8-लीटर इंजन, 4WD क्षमता, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, i-Connect और व्यापक सुरक्षा फीचर्स को इसकी प्रमुख खूबियां बताया।
ऑल-न्यू Hilux 4X4 VX AT, 4X4 GX AT और 4X2 GX AT वेरिएंट्स में ₹31,99,000 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। बुकिंग 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और डिलीवरी अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal