Sunday , July 26 2026

लखनऊ महानगर के हर बूथ तक पहुंची ‘मन की बात’, किया सामूहिक श्रवण

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।

लखनऊ उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या-200 पर आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुना।

कैंट विधानसभा के बूथ संख्या-92 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ का श्रवण किया। 

वहीं उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या-389 पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर तथा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इसी क्रम में हलवासिया कोर्ट स्थित बूथ संख्या-234 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी, सुधीर हलवासिया एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।

इसके अतिरिक्त उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह एवं उमेश द्विवेदी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट, विवेक तोमर, भाजपा लखनऊ महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, भाजपा नेता मान सिंह, पार्षद गिरीश मिश्रा तथा भाजपा लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष विनायक पांडेय ने भी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।