लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय अपने छात्रों में नवाचार एवं उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब ने दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड देने की पहल पिछले कुछ सालों से शुरू किया है। विश्वविद्यालय के ऐसे छात्र जो पढ़ाई के साथ ही नवाचार और उद्यमिता में लगे हैं उन्हें चयनित किया जाता है। इस वर्ष पांच क्षेत्रों में छात्रों को स्टार्टअप अवार्ड दिया जा रहा है।
कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में सात जुलाई को राज्यपाल चयनित छात्रों को अवार्ड देकर सम्मानित करेंगी। वोमेन लेड स्टार्टअप अवार्ड मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीटेक छात्र इर्तिका रेहमान के स्टार्टअप वेक्सर इमर्सिव प्रा0 लि0, दूसरा बेस्ट डीप टेक स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद के बीटेक छात्र अवि मित्तल के स्टार्टअप वोरटेक्स ऑटोनॉमस सिस्टम प्रा0 लि0, तीसरा बेस्ट टेक इनोवेशन स्टार्टअप अवार्ड इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र सोनू भगत के स्टार्टअप डर्माशुद्धि एलएलपी, चौथा एग्रीकल्चर एंड एग्रीटेक स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर के बीटेक छात्र आदर्श सिंह के स्टार्टअप एग्रोलेन्स प्रा0 लि0, पांचवां सस्टेनेबल एंड ग्रीन एनजी स्टार्टअप अवार्ड राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के छात्र अमन कुमार के स्टार्टअप नेक्सोनिक्स रिफ्लेक्सा प्रा0 लि0 को दिया जाएगा। इन स्टार्टअप का चयन माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में विशेषज्ञों की समिति ने विभिन्न कसौटियों पर परखने के बाद किया है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal