लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय स्टेट बैंक की कृषि वाणिज्यिक शाखा, गोंडा ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के तहत 40 लाख रुपये के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के दावे का निपटान करते हुए दिवंगत ग्राहक मोहम्मद फैज के नामित वारिस को दावा राशि का चेक प्रदान किया।
मोहम्मद फैज ने मात्र 2,000 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर यह बीमा पॉलिसी ली थी। एक सड़क दुर्घटना में उनके निधन के पश्चात उनकी पत्नी एवं नामित वारिस सीबा बानो को जय प्रकाश ओझा (क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई, आरबीओ-गोंडा) और विकास यादव (शाखा प्रबंधक) द्वारा 40 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। दावे का त्वरित निपटान ग्राहकों और उनके परिवारों के कल्याण तथा वित्तीय सुरक्षा के प्रति एसबीआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal