लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फीनिक्स पलासियो में चल रहे हॉलिडेलैंड कैम्पेन के तहत शुरू हुआ लेगो प्लेग्राउंड बच्चों को बेहद पसंद आ रहा है। लेगो प्लेग्राउंड का पांचवां एडीशन पहली बार लखनऊ पहुंचा है, जहां बच्चे खेल और क्रिएटिव ऐक्टिविटीज़ के ज़रिए नई चीजें सीख रहे हैं। 5 से 14 जून तक चलने वाले देखो प्लेग्राउंड को बच्चों की इमैजिनेशन, आत्मविश्वास और स्किल डेवलपमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
लेगो प्लेग्राउंड में बच्चे स्पीड बिल्ड, ब्रिक मिक्स और ब्रिक बैलेंस जैसी ऐक्टिविटीज़ में हिस्सा ले रहे हैं। स्पीड बिल्ड में बच्चे टीम बनाकर निश्चित समय में लेगो बिल्डिंग का काम पूरा करते हैं, जिससे उनमें आपसी सहयोग और ग्रुप में काम करने की भावना विकसित होती है। ब्रिक मिक्स में चैलेंज पर आधारित सिग्नल के अनुसार अलग-अलग स्मार्ट बिल्डिंग्स बनानी होती हैं, जो बच्चों में प्रॉब्लम सॉल्विंग को बढ़ावा मिलता है। वहीं ब्रिक बैलेंस के माध्यम से बच्चे संतुलन, धैर्य और फ़ोकस की प्रैक्टिस करते हैं।
रंग-बिरंगे लेगो स्ट्रक्चर, इंटरएक्टिव जोन और चैलेंज पर आधारित खेल बच्चों को मनोरंजन के साथ सीखने का अवसर दे रहे हैं। यहां भाग लेने वाले बच्चों को सभी चैलेंज पूरे करने पर विशेष लेगो गिफ्ट पाने का मौक़ा भी मिल रहा है। इसके अलावा विशेष सरप्राइज तो हैं ही साथ ही लेगो प्रॉक्ट्स को देखने और खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध है।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, “हॉलिडेलैंड कैम्पेन का लक्ष्य बच्चों और परिवारों को ऐसा एक्सपीरियंस देना है जिसमें मनोरंजन के साथ सीखने का मौक़ा भी मिले। लेगो प्लेग्राउंड इसी सोच का हिस्सा है, जहां बच्चे खेल-खेल में नए स्किल सीखते हैं, अपनी इमैजिनेशन को आकार देते हैं और आत्मविश्वास के साथ नई चुनौतियों का सामना करते हैं। हमें खुशी है कि इस आयोजन को लखनऊ के परिवारों का शानदार सहयोग मिल रहा है।”
हॉलिडेलैंड कैम्पेन में फीनिक्स पलासियो में पूरे गर्मी के मौसम के दौरान ऐसे ही कई मनोरंजक कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों और परिवारों को एक ही स्थान पर खेलने, सीखने और मनोरंजन करने का अनूठा मेल मिलेगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal