Thursday , June 11 2026

धूं-धूं कर जली स्टील फैक्ट्री! दिल्ली के मायापुरी में लगी भीषण आग, बुझाने के लिए 18 दमकल गाड़ियां पहुंची

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी में बृहस्पतिवार को एक स्टील कटिंग एवं पैकिंग सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पहली और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। इस हादसे में करीब 500 वर्ग गज में फैली इमारत की बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिलें जलकर खाक हो गईं।मौके पर दमकल की 18 गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की तीव्रता के कारण इमारत का कुछ हिस्सा भी टूटकर गिर गया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।