Sunday , April 26 2026

TATA AIA : करियर कार्निवल’ से बीमा क्षेत्र में नई क्रांति, देशव्यापी विस्तार की तैयारी

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जीवन बीमा कंपनी, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने अपने राष्ट्रव्यापी ‘करियर कार्निवल’ पहल को और मजबूत करने की घोषणा की। यह साल भर चलने वाला एक स्ट्रक्चर्ड प्लेटफॉर्म है जिसका लक्ष्य भारत भर में लाइफ इंश्योरेंस एडवाइज़री को एक बेहतरीन करियर विकल्प के रूप में प्रमोट करना है — जो कि अपने आप में एक बड़ा चुनौतीपूर्ण मिशन है।

दिसंबर 2025 में शुरू हुई इस पहल ने अपने पहले चार महीनों के भीतर ही 15,000 से अधिक लीड्स हासिल किए हैं। इस तरह की प्रतिक्रिया दिखाती है कि, भारत में लोग अब भी बेहतरीन करियर विकल्पों की तलाश में हैं और टाटा एआईए उनकी उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। करियर कार्निवल उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मंच है जो अपनी शर्तों पर और किसी बड़े उद्देश्य के लिए काम करना चाहते हैं। यहाँ ट्रेनिंग, मेंटरशिप और रिवॉर्ड्स के जरिए इंश्योरेंस एडवाइज़री में करियर बनाने का एक ठोस रास्ता मिलता है। यह वाकई एक प्रभावशाली और संपूर्ण पहल है।

प्रोजेक्ट के मौजूदा फेज़ का संदेश है ‘अपने भविष्य को सशक्त बनाएं’, इसमें नई शुरूआत और आर्थिक मज़बूती पर ज़ोर दिया जा रहा है। यह तो बस शुरूआत है, इसके बाद पूरे साल खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो हमारे सांस्कृतिक त्योहारों और मौकों से जुड़े होंगे। चाहे आप अभी-अभी ग्रेजुएट हुए हों, घर संभालने वाली महिला हों, दोबारा करियर शुरू करने वाली महिला हों, या अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हों—यह पहल खास तौर पर आपके लिए ही बनाई गई है।

आर्थिक आत्मनिर्भरता और करियर में उन्नति की नई राह

करियर कार्निवल प्रोजेक्ट का उद्देश्य सिर्फ आपको इनकम देना नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना है जहाँ लचीलापन, अपना खुद का काम शुरू करने की आज़ादी और एक नामी ब्रांड के साथ जुड़ने का सम्मान मिले। आज के दौर में जब आर्थिक चुनौतियां और करियर को लेकर लोगों की उम्मीदें बदल रही हैं, टाटा एआईए लोगों को लाइफ इंश्योरेंस एडवाइज़र के रूप में अपने भविष्य को खुद संवारने का एक शानदार मौका दे रहा है।

ब्रांच लेवल पर होने वाले प्रोग्राम्स और डिजिटल इवेंट्स के ज़रिए, करियर कार्निवल युवाओं को वह टूल्स, ट्रेनिंग और मार्गदर्शन दे रहा है जो इंश्योरेंस सेक्टर में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी है। ये इवेंट्स सिर्फ एक बार के प्रोग्राम नहीं हैं, बल्कि इनके साथ-साथ लोकल लेवल पर लगातार ऐसे कैंपेन चलाए जा रहे हैं जो भारत के अलग-अलग राज्यों और शहरों के लोगों की ज़रूरतों और सपनों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

टाटा एआईए के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, राकेश शर्मा ने कहा, “इस पहल की शुरूआत एक सरल विश्वास के साथ हुई है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कहीं से भी आया हो, एक आत्मविश्वासी और सक्षम जीवन बीमा सलाहकार बन सकता है। यह केवल पॉलिसी बेचना नहीं बल्कि उससे कहीं अधिक है। यह एक उद्देश्य-प्रेरित करियर बनाने के बारे में है जो वास्तव में लोगों के जीवन को छूता है। हमारे सलाहकार परिवारों को केवल आज सुरक्षित महसूस करने में मदद नहीं करते, बल्कि वे उनके सपनों की रक्षा करने, भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें एक दीर्घकालिक विरासत बनाने में मदद करते हैं।”

सफलता की रफ्तार: देशव्यापी विस्तार की ओर

शुरुआती कामयाबी के बाद अब यह मुहिम पूरे भारत में विस्तार करने के लिए तैयार है। दिसंबर 2025 में अपनी शुरुआत के बाद से, ‘करियर कार्निवल प्रोजेक्ट’ ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है, और केवल दिसंबर से मार्च के बीच 15,000 से अधिक लीड्स (leads) हासिल की हैं। ये प्रभावशाली परिणाम उद्देश्य से प्रेरित करियर में बढ़ती रुचि को दर्शाते हैं और आज के जॉब मार्केट में इस पहल की प्रासंगिकता की पुष्टि करते हैं। पहले फेज़ की इस सफलता ने टाटा एआईए का हौसला बढ़ाया है और अब इस प्रोग्राम को देश के कोने-कोने तक ले जाने की तैयारी है।

इस विस्तार के ज़रिए ‘करियर कार्निवल’ नए क्षेत्रों में कदम रखेगा, जिससे टाटा एआईए ब्रांड की साख बढ़ेगी और देश भर से जुड़ने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होगी। लोकल लेवल के कैंपेन और स्थानीय ज़रूरतों के हिसाब से तैयार किए गए कार्यक्रमों के माध्यम से टाटा एआईए भारत के हर हिस्से और हर समाज के साथ अपनी पैठ मज़बूत करेगा।

उद्देश्य से प्रेरित करियर: आर्थिक आज़ादी, लचीलापन और समाज में बदलाव की नई राह

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस एडवाइज़र बनने का फायदा सिर्फ अच्छी कमाई तक सीमित नहीं है। इसमें आपको अपनी शर्तों पर काम करने की आज़ादी, लगातार कुछ नया सीखने का मौका और परिवारों का भविष्य सुरक्षित करने का सुकून भी मिलता है।

इस करियर के लाभ

·       आर्थिक आज़ादी और खुद का बिज़नेस: अपनी मेहनत से असीमित कमाई और करियर बनाने का मौका।

·       काम करने की सुविधा: अपने समय के खुद मालिक बनें और एक सार्थक काम से जुड़ें।

·       करियर में बढ़त: लगातार ट्रेनिंग और मेंटरशिप के साथ करियर में आगे बढ़ते रहें।

·       सम्मान और पहचान: समाज में एक सम्मानीय स्थान, क्योंकि आप लोगों की सबसे ज़रूरी चीज़ों की रक्षा करते हैं।

·       टाटा एआईए का हिस्सा होने पर गर्व: भारत के सबसे भरोसेमंद लाइफ इंश्योरेंस ब्रांड के साथ जुड़ें।

यह उन लोगों के लिए करियर का एक शानदार मौका है जो सिर्फ कर्मचारी बनकर नहीं रहना चाहते—बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं, और साथ ही अपना खुद का बिजनेस चलाने के फायदे भी पाना चाहते हैं।

टाटा एआईए एजेंसी करियर को बढ़ाने में सबसे आगे: एमडीआरटी की शानदार सफलताएं

टाटा एआईए लाइफ लंबे समय से ‘एजेंसी’ को एक बेहतरीन करियर के रूप में बढ़ावा देने में सबसे आगे रही है। कंपनी की मिलियन डॉलर राउंड टेबल (एमडीआरटी) उपलब्धियां इसकी सफलता का जीता-जागता सबूत हैं। वित्तीय वर्ष 2025 में 2,871 एमडीआरटी क्वालीफायर्स के साथ टाटा एआईए अपनी बढ़त बनाए हुए है, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 11.11% की शानदार बढ़त देखी गई है। खास बात यह है कि इनमें 1,343 महिला एमडीआरटी शामिल हैं। यह उपलब्धि टाटा एआईए को सफल फाइनेंशियल एडवाइज़र्स तैयार करने और उन्हें आगे बढ़ाने के मामले में दुनिया के टॉप खिलाड़ियों में खड़ा करती है। 

यह उपलब्धि टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के उस अटूट विश्वास को दर्शाती है, जो लोगों को एक सार्थक करियर बनाने के लिए सशक्त बनाने में है—एक ऐसा करियर जो आर्थिक आज़ादी, व्यक्तिगत विकास, और समाज व इंडस्ट्री में मान-सम्मान दिलाता है। जैसे-जैसे लोग लाइफ इंश्योरेंस में अपना भविष्य संवारने के लिए टाटा एआईए को चुन रहे हैं, कंपनी भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा तय किए गए ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

टाटा एआईए के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर (प्रोपराइटरी बिज़नेस) राकेश शर्मा ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ‘करियर कार्निवल प्रोजेक्ट’ हर व्यक्ति की अपनी खास आकांक्षाओं और करियर के उद्देश्यों को पूरा करे। चाहे वह पहली बार नौकरी ढूंढ रहे युवा हों या अपना करियर बदलने की चाह रखने वाले अनुभवी प्रोफेशनल्स, हम एक ऐसा सार्थक अवसर दे रहे हैं जो आज के बदलते काम और जीवन के बीच तालमेल के अनुरूप है।”

डिजिटल माध्यमों के जरिए व्यापक विस्तार

पारंपरिक मीडिया के साथ-साथ, टाटा एआईए अपने ‘करियर कार्निवल’ कैंपेन को डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी बड़े स्तर पर ले जा रहा है। फेसबुक, लिंक्डइन और इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट के ज़रिए नौकरी चाहने वालों को जोड़ा जाएगा। साथ ही, इन्फ्लुएंसर्स और इंडस्ट्री दिग्गजों के साथ साझेदारी से इसकी पहुँच युवाओं और मिड-एज प्रोफेशनल्स तक बढ़ाई जाएगी। इस कैंपेन में लाइव इवेंट्स, वेबिनार और इन्फ्लुएंसर्स के वीडियो भी शामिल होंगे, जो टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस एडवाइज़र बनने के फायदों को बताएंगे।