मैड्रिड : प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 में टेनिस खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज़ और बेलारूस की आर्यना सबालेंका को क्रमशः महिला और पुरूष वर्ग में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया है।अल्कराज़ ने फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन जैसे दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर वर्ष का अंत विश्व नंबर-1 के रूप में किया। वहीं सबालेंका ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।समारोह की मेजबानी नोवाक जोकोविच और एलीन गू ने की। लॉरियस अवॉर्ड्स की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी और यह खेल जगत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में गिना जाता है।-लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 के मुख्य विजेतावर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी: कार्लोस अल्काराज़वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: आर्यना सबालेंकावर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम: पेरिस सेंट जर्मेनवर्ष का उभरता खिलाड़ी: लैंडो नॉरिसवर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी: रोरी मैकइलरॉयवर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी: लामिन यामालस्पोर्टिंग इंस्पिरेशन अवॉर्ड: टोनी क्रोस
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal