Sunday , April 19 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया धर्म व आदर्शों पर चलने का संकल्प

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर मण्डल चार द्वारा श्रीनगर कालोनी स्थित परशुराम मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन तथा भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। साथ ही उपस्थित जनों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व से अवगत कराते हुए समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की स्थापना का प्रतीक है जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री विनोद अवस्थी, मण्डल मंत्री गीतेश मिश्र राहुल, अशोक द्विवेदी, सुनीत तिवारी, परशुराम अवस्थी, नैनशु मिश्रा, उमेशचंद्र मिश्रा, उमाकांत शुक्ला, अनुज बाजपेई, पुनीत मिश्रा, अंश दीक्षित, लखनऊ ब्राह्मण परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद अवस्थी, अशोक शुक्ला सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।