Sunday , March 15 2026

एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालीफायर 2026 : उरुग्वे ने वेल्स को 3-0 से हराकर हासिल किया पांचवां स्थान

हैदराबाद : एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2026, हैदराबाद (तेलंगाना) में उरुग्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेल्स को 3-0 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। यह मुकाबला शनिवार को जी.एम.सी. बालायोगी हॉकी ग्राउंड (गाचीबौली हॉकी कॉम्प्लेक्स) में खेला गया।मैच में उरुग्वे के लिए टेरेसा वियाना ने 23वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद मग्दालेना वेरगा ने 36वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। मैच के अंतिम चरण में लुपे कुरुत्चागे ने 57वें मिनट में गोल दागकर उरुग्वे की 3-0 की जीत सुनिश्चित कर दी।इस जीत के साथ उरुग्वे ने टूर्नामेंट में पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि वेल्स को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा।टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में दिन के दूसरे मैच में स्कॉटलैंड का सामना इटली से होगा, जबकि मेजबान भारत फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा।