Monday , March 9 2026

तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दाेनाें उपमुख्यमंत्री

लखनऊ : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो फ्लाइड में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उत्तर प्रदेश के सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत सभी पैसेंजर एक घंटे तक विमान में फंसे रहे।एयरपोर्ट के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अमौसी एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई505 को आज सुबह कोलकाता जाना था, लेकिन तकनीकी खराबी आने की वजह से करीब एक घंटे फ्लाइट लेट हो गई। इस फ्लाइट राज्य सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री समेत सभी पैसेंजर फंसे रहे। दोनों मुख्यमंत्री पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए कोलकाता जा रहे थे। हालांकि विमान ठीक होने के बाद उसे 8:59 पर रवाना किया गया।