नई दिल्ली : केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार की प्राथमिकता नागरिकों के लिए किफायती और टिकाऊ ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि आज चौथे स्तंभ यानी मीडिया के सदस्यों के साथ नियमित बातचीत के दौरान विभिन्न भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद भारत के निर्बाध ऊर्जा आयात के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता नागरिकों के लिए किफायती और टिकाऊ ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है और हम इसे आराम से सुनिश्चित कर रहे हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है और ऊर्जा उपभोक्ताओं को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
Screenshot
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal