Tuesday , March 3 2026

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 80 उड़ानें रद्द

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हवाई यातायात पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। हवाई क्षेत्र बंद होने से उड़ान संचालन लगातार चौथे दिन प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर मंगलवार को 80 उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिनमें 36 प्रस्थान और 44 आगमन की उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चलते कई खाड़ी के देशों ने एयरस्पेस पर प्रतिबंध या आंशिक बंदी लागू की है। सुरक्षा कारणों से कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने अपने रूट बदल दिए हैं, जबकि कुछ ने एहतियातन उड़ानें रद कर दी हैं। इसका सीधा असर नई दिल्ली से खाड़ी देशों और यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स पर पड़ा है।नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक पिछले दो दिनों में भारतीय एयरलाइंस ने बढ़ते तनाव के कारण कुल 760 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं। खाड़ी क्षेत्र में कई एयरस्पेस बंद होने से पश्चिम दिशा की उड़ानों के शेड्यूल पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। आकासा एयर ने खाड़ी देशों के लिए उड़ानें 3 मार्च तक स्थगित कर दी हैं।