Thursday , February 26 2026

उत्तर प्रदेश पैरा लॉन बॉल टीम ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 में हासिल किए 4 पदक

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नई दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रथम पैरा लॉन बॉल राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश पैरा लॉन बॉल टीम ने 4 पदक पर प्राप्त किए। जिसमें 1 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक है।


शशांक पुरुष एकल बी-6 वर्ग में स्वर्ण पदक, बेबी राजपूत महिला एकल बी-2 वर्ग में कांस्य पदक, स्वर्णा राज महिला एकल बी-6 वर्ग में कांस्य पदक, गिरजेश कुमार वर्मा, शशांक, अबू और प्रदीप कुमार शर्मा ने पुरुष युगल फोर्स इवेंट बी-8 वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 8 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें 4 पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। दिव्यांग फाउंडेशन के अध्यक्ष नफीस सिद्दीकी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पैरा लॉन बॉल संघ खिलाड़ियों की उपलब्धि और आने वाले आगामी प्रतियोगिता के लिए कड़े अभ्यास के लिए कैंप का भी आयोजन कराएंगी।