Monday , April 20 2026

AKTU के 10 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमबीए के 10 छात्रों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ है। इसमें दो छात्रों का चयन श्री राम फाइनेंस लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर सालाना तीन लाख 18 हजार रूपये के पैकेज पर तो एक छात्र का चयन इन्वेसोर में सेल्स एग्जीक्युटिव के पद पर 4 लाख 25 हजार सालाना पैकेज पर वहीं सात छात्रों का चयन जस्ट डायल कंपनी में इंटरनेट कंसल्टेंट के पद पर 2 लाख 76 हजार रूपये सालाना पैकेज पर हुआ है। चयनित छात्रों को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बधाई दी।