Sunday , October 25 2026

लखनऊ पूर्वी : भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने बनाई बढ़त

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लोकसभा चुनाव सहित यूपी में हुए विधानसभा उप चुनावों की मतगणना चल रही है। वहीं शुरुआती रुझान भी आना शुरू हो गए हैं। लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने पहले राउंड में 2302 बढ़त बना ली है।

पहले राउंड की मतगणना में भाजपा के ओपी श्रीवास्तव को 5337 वोट, कांग्रेस (I.N.D.I.A. गठबंधन) के मुकेश सिंह चौहान को 3035 वोट व BSP के आलोक कुशवाहा को 440 वोट मिले हैं।

दूसरे राउंड में भाजपा के ओपी श्रीवास्तव को 5318 वोट, कांग्रेस (I.N.D.I.A. गठबंधन) के मुकेश सिंह चौहान को 3391 वोट व BSP के आलोक कुशवाहा को 287 वोट मिले हैं।