Sunday , July 26 2026

BJP महिला मोर्चा : भजन संध्या में महिलाओं ने लिया ये संकल्प

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इन दिनों लोकसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। अबकी बार 400 पार के नारे के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के शीर्ष नेता जोर शोर से प्रचार अभियान में लगे हैं।

वहीं लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह व लखनऊ पूर्वी सीट से प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिला मोर्चा भी कमान संभाले हुए हैं। इसी क्रम में भाजपा लखनऊ महानगर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित भजन संध्या में सभी भक्तों पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सीता नेगी, प्रदेश कार्यालय मंत्री रमा सिंह, साधना जग्गी, नगर महामंत्री रीना चौरसिया, रश्मि सिंह, सुधा सिंह, मंडल अध्यक्ष नीता दीक्षित, साधना गुप्ता, माधवी देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।