लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी कार्यकर्ताओं ने झुग्गी-झोपड़ी जनसंपर्क अभियान के तहत पश्चिम विधानसभा बूथ संख्या 356, 357, 359 में भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में घर-घर दस्तक दी। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक मतदान कर पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्पित किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले का भारत और 2014 के बाद का भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आप देख सकते हैं। पूरे विश्व में भारत का मान, सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने लखनऊ के विकास कार्यों के लिए 54 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य किया हैं। 26 फ्लाई ओवर की सौगात दी, जिसमें 13 फ्लाई ओवर बनाकर तैयार हैं। 13 फ्लाई ओवर निमार्णाधीन है, जिसमे टेढ़ी पुलिया फ्लाई ओवर का निर्माण, कुकरैल फ्लाई ओवर, लालकुआ फ्लाई ओवरआई, आईएम फ्लाई ओवर, बंगला बाजार फ्लाई ओवर, कुकरैल नाले पर रहीम नगर और महानगर जोड़ने हेतु 2 लेन के 2 सेतु का निर्माण का काम किया गया चुका है।

उक्त अवसर पर विधानसभा सयोजक सतेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा, अभियान संयोजक अनुराग मिश्रा, अंकित उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक केके मिश्रा, राजीव कृष्ण त्रिपाठी, शिवपाल सांवरिया, गौरी सांवरिया, धर्मेन्द्र सिंह, ज्योति सिंह, राघवेन्द्र अवस्थी, आदित्य मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, दिव्यांश गोयल, राजेंद्र श्रीवास्तव, दुर्गेश मिश्रा, पुष्पेंद्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष सैनी एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal