लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भाजपा द्वारा मोदी परिवार होली मिलन के अंतिम दिन शुक्रवार को 942 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैंट मंडल तीन महात्मा गांधी विक्रमादित्य वार्ड के बूथ संख्या 281 एवम कैंट मंडल एक के बाबू कुंज बिहारी वार्ड में बूथ संख्या 209, लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल में आयोजित मोदी परिवार- बूथ होली मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे।

आनंद द्विवेदी ने कहाकि केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लखनऊ शहर को विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए अनेक योजनाओं का लोकार्पण किया जा चुका है और अनेक परियोजनाएं चल रही है। आने वाले समय में लखनऊ शहर पहचान ब्रह्मोस मिसाइल के उत्पादकर्ता के नाम से जाना जाएगा। विश्वस्तरीय गोमती नगर स्टेशन, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार हेतु अमौसी एयरपोर्ट में टर्मिनल तीन की शुरुआत, जाम से निजात के लिए 104 किलोमीटर लंबा आउटर रिंग रोड, फ्लाईओवर निर्माण जैसी अनेक परियोजनाएं लखनऊ वासियों को समर्पित की जा चुकी है।

तीन बूथों पर पहुँची महापौर सुषमा खर्कवाल
वहीं सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 334 पर बूथ अध्यक्ष अमरीश मौर्य, बूथ संख्या 375 पर मंजेश तिवारी तथा 454 शारदा नगर द्वितीय वार्ड के मीरा बिहार कालोनी, चरन भट्ठा रोड में कामता सिंह के घर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल शामिल हुईं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देने के साथ आम जनों से मुलाकात भी की।
बूथों पर हुए कार्यक्रम में नगर मंत्री योगेंद्र पटेल, पार्षद सरिता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, मंडल अध्यक्ष मानस बाहरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक पाण्डेय, पूर्व पार्षद सुधीर मिश्रा, बूथ अध्यक्ष अजय अग्निहोत्री, बूथ अध्यक्ष अनुज गुप्ता एवं सम्मानित वरिष्ठजन व अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal