Friday , September 20 2024

लोकसभा चुनाव : भाजपा पूर्वी विधानसभा संचालन समिति की हुई बैठक

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इन्दिरा नगर सेक्टर 22 स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर के सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूर्वी विधानसभा संचालन समिति के सदस्यों की बैठक आहूत की गई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष महानगर प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष, महानगर प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनने का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर हम भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने पिछले 10 वर्षों में गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण सांस्कृतिक उत्थान सहित विकास के सभी आयामों पर बेहतरीन कार्य किया है। इस आधार पर अबकी बार 400 पार भाजपा सरकार।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी को अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हुए भारी मतों से जीत हासिल करनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। लखनऊ लोकसभा में हमको पिछले जीत के अंतर को और बढ़ाकर रिकार्ड मतों से जीत प्राप्त करनी है।

वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के माध्यम से हम जनता के बीच घर-घर तक पहुंचे हैं। चुनाव तक हमको निरंतर क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों और क्षेत्र के प्रभावी मतदाताओं से निरंतर संपर्क और संवाद के जरिए संदेश देना है। हमें बताना है कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प के साथ देश को विकसित भारत बनाने के लिए कार्य कर रही है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। 

वही विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने सभी लोकसभा चुनाव के सभी आयामों पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, लोकसभा विस्तारक राघवेंद्र उपाध्याय एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।